उत्तर प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया नाली सड़क स्लैप का लोकार्पण

बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज वार्ड संख्या 19 आजाद नगर उत्तरी पश्चिमी में रोड नाली स्लेब किए हुए निर्माण कार्यों का पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच पूजन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि नगर के लोगों ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसमें एक-एक कर जिम्मेदारियां को पूरा करने का प्रयास कर रही हूं जिसका आज यह उदाहरण है पूरे नगर में सभी वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है आगे भी निरंतर विकास कार्य चलता रहेगा ‌‌ कार्यक्रम में सुदामा वर्मा सभासद, रतन सोनकर सभासद, अनूप शाह, मनोज गुप्ता, अमित जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया, महेश यादव, रतन वर्मा, एवं वार्ड के नागरिक गण मौजूद रहे। नगर की जनता का कहना है कि जब से श्वेता जायसवाल नगर अध्यक्ष बनी है ,तब से नगर के कोने-कोने में विकास का क्रम जारी है इस कार्यक्रम पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 

Vinay Mishra