उत्तर प्रदेश

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

बृजेश कुमार वासी नगर
बासी नगर।
भाजपा के द्वारा कल नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की सूची में कन्हैया पासवान का नाम सिद्धार्थ नगर भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में होने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उल्लास का माहौल रहा हर नुक्कड़ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।इसी क्रम में आज बांसी में प्रवेश करने के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ माधव बाबू तिराहे पर जोरदार स्वागत किया स्वागत के उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्षजी ने सर्वप्रथम माधव बाबू की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया तदउपरांत संवाददाता को संबोधित करते हुए पासवान जी ने सबसे पहले भाजपा कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा और विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा चुनाव 2024 फिर से आदरणीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा कार्यकर्ता इसके लिए जान भी लगा देंगे। स्वागत और शुभकामना देने वालों में प्रमुख रूप से आनंदमणि त्रिपाठी प्रभास्कर राय , मंगल चौरसिया, राजभर, पंकज श्रीवास्तव, बजरंगी वर्मा, अनुपमा सिंह, निखिल सिंह आदि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Brijesh Kumar

Share
Published by
Brijesh Kumar