भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और प्रोजेक्ट सारथी के सौजन्य से संगोष्ठी आयोजन

Updated: 05/11/2023 at 7:37 PM
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच

बरहज। देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बारादीक्षित के श्री नीलकंठ इंटर कालेज बारा दीक्षित में भोजपुरी भाषा के विकास, संवैधानिक दर्जा, भोजपुरी भाषा और संस्कृति में अश्लीलता को रोकने जैसे बिन्दुओं पर विचार करने हेतु भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और प्रोजेक्ट सारथी के सौजन्य से संगोष्ठी आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रजनीश कुमार दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि श्री अंशुमाली द्विवेदी संयोजक प्रोजेक्ट सारथी थे। भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह, मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह वक्ताओं ने अपना बिचार रखा। विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि आजकल बहुत जोरों से ही बच्चों को उनके मातृ भाषा से वंचित करने का योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इससे सबसे अधिक प्रभावित भोजपुरी क्षेत्र के लोग हुए हैं। यह शुभ संकेत नहीं है। कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह भूमि महान् बिभूतियों की भूमि है। उन लोगों ने अपनी मातृभाषा को सदा आदर करते थे।हम लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। रमेश तिवारी जी ने गीत के माध्यम से संदेश दिया कि मातृभाषा को सम्मान करना चाहिए।हमारा अतीत गौरवशाली रहा है हमेशा उससे प्रेरणा लेना चाहिए।फहर फहर फहराईं भोजपुरी क झंडा और कहां गयिल ग उवा हमार गीत सुनाया। कैप्टेन वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी भाषा और साहित्य में फुहरपन हमारी मातृभाषा भोजपुरी और समृद्ध संस्कृति को कमजोर कर रहे हैं। इसको रोकने के लिए हम सभी लोगों को संकल्प के साथ भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का सहयोग करना चाहिए।

प्रेम मूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज की कथा महेंन महिंद्रा नाथ की तपोभूम भूमि पर हुआ प्रारंभ

मुख्य अतिथि माननीय अंशुमाली द्विवेदी ने भोजपुरी भाषा निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। अनुराधा यादव,नीलम यादव, पिंकी कुमारी,सुहानी को प्रथम पुरस्कार, श्रेया तिवारी,श्रेया विश्वकर्मा,सूरज कुमार, श्रेया तिवारी को द्वितीय पुरस्कार, अदिति सिंह, आरती राव सलोनी पटेल, अंजलि प्रजापति को तृतीय पुरस्कार दिया। अंशु कुमारी, आंचल कुमारी, प्रियंका चौहान,शिनु यादव,नीतू यादव व पल्लवी सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।

First Published on: 05/11/2023 at 7:37 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India