उत्तर प्रदेश

राम भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए दर्शक

बरहज। देवरिया  बरहज तहसील अंतर्गत बड़का गांव में चल रहे रामलीला के छठवें दिन राम भरत मिलाप का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। जिसको देख श्रद्धालुगण भाव विभोर हो गये रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक एवं ग्राम प्रधान नबे लाल गुप्ता ने बताया कि सभी कलाकार गांव की ही है। हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि सभी लोग नौकरी करने वाले हैं लेकिन विशेष कर नवरात्र के लिए छुट्टी लेकर इस रामलीला का मंचन करते हैं। राम की भूमिका में अभय एवं भारत की भूमिका में नितेश द्वारा मंचन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरिजेश अभय, गोकुल ,शैलेंद्र, सोनू सहित दर्शक गण उपस्थित थे ।

दुर्घटना के बाद मृतक परिवार के घर रुदन का माहौल

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team