उत्तर प्रदेश

प्रधानाध्यापक ने लगाया अधिवक्ता पर गाली गलौज एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप

बरहज देवरिया/बरहज थाना क्षेत्र के जय नगर प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधान अध्यापक जय नारायण तिवारी ने लिखित रूप से थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है की नंदना वार्ड निवासी अधिवक्ता नन्हे यादव पिछले कुछ महीनो से जब हमें देखा है तो भदी-भदी गलियां देने लगता है हम प्रार्थी अपना स्वाभिमान बचाकर किसी प्रकार से वहां से अनसुना करके चले जाते हैं उन्होंने बताया कि हम नंदना वार्ड पश्चिम का बूथ लेवल अधिकारी हैं और जब भी मोहल्ले में जाते हैं तो नन्हे यादव जाति सूचक शब्दों के साथ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं जिससे मेरे मानसिक शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न हो रहे हैं उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक बरहज जितेंद्र सिंह, उपजिला धिकारी बरहज एवं बार एसोसिएशन बरहज के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है . इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक बरहज जितेंद्र सिंह ने अभिज्ञता जताई. 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team