
The husband roamed around with the dead body of his wife for 12 hours.
जनपद कुशीनगर, दिनांक 18-11-2023 को थाना क्षेत्र सुरौली अंतर्गत ग्राम सुकई परसिया निवासी विपिन सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष,जाति क्षत्रिय)पुत्र अमरेन्दर सिंह द्वारा समय लगभग 17:00 बजे अपने निजी ट्रैक्टर से गांव में खेत की जुताई कर रहे थे।उसी समय विपिन सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ,उम्र लगभग 28 वर्ष खेत में पहुंची गयी।दोनों किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगे,वाद विवाद के दौरान विपिन सिंह द्वारा अपनी पत्नी खुशबू सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया।आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही विपिन सिंह द्वारा अपनी पत्नी खुशबू सिंह को ट्रैक्टर से लेकर कहीं चले गए। जिसकी सूचना आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।आसपास के लोगों द्वारा ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गुस्से-आवेश में आकर विपिन सिंह द्वारा अपनी पत्नी खुशबू सिंह को मारने पीटने से उसे गंभीर चोटे आई हैं ,जिसको ले जाकर कहीं दवाई इलाज करा रहे होंगे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों द्वारा बताया गया कि विपिन सिंह एवं खुशबू सिंह 04 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किए थे।
विपिन सिंह ने बताया कि वाद विवाद को दौरान गुस्से में मारने से मेरी पत्नी खुशबू सिंह बेहोश होकर गिर गयी।जिसको घबराकर मैंने ट्रैक्टर से ले जाकर जनपद कुशीनगर के थानाक्षेत्र अहिरौली बाजार अंर्तगत ग्राम सुबोधिया खुर्द के पास स्थित नाले में फेंक दिया है।विपिन सिंह के बताये गये स्थान पर थाना सुरौली पुलिस एवं थाना अहिरौली बाजार(जनपद कुशीनगर) पुलिस द्वारा समय लगभग 17:00 बजे खुशबू सिंह के शव को बरामद किया गया। थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा खुशबू सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु रविन्द्रनगर धूस जिला चिकित्सालय (जनपद कुशीनगर) स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया।