राज्य

ग्राम पंचायत धरमखोर करन के ग्राम प्रधान बर्खास्त

देवरिया। देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने ब्लाक भाटपाररानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमखोर करन के ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम पंचायत धरमखोर करन के ग्राम प्रधान अजय प्रताप यादव ने सन् 2021 में पंचायत चुनाव में जय प्रकाश यादव के नाम से चुनाव में प्रतिभाग किया तथा अपने विरुद्ध प्रचलित गैंगस्टर एक्ट अभियोग व अन्य अपराधिक अभियोग जिसमें दोषमुक्त किया गया है, का उल्लेख न करने के कारण तथा पंचायत चुनाव में सही नाम छिपाकर जय प्रकाश यादव के नाम से नामांकन का दोषी पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने प्रधान पद के शक्तियों के प्रयोग व कृत्यों के निष्पादन का कार्य ग्राम पंचायत की निर्वाचित तीन सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। जिसमे ग्राम पंचायत धरमखोर करन के सदस्य डेजी व सुभर सिंह व नरेश साहनी का नाम शामिल हैं।

Lok Sabha Election : स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को चैलेंज !

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team