राज्य

लेखपाल संघ तहसील इकाई के चुनाव में विनोद अध्य्क्ष व भानु मंत्री निर्वाचित

बांसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई  बांसी  का चुनाव बुधवार की शाम में संपन्न हुआ।जिसमे अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गौतम व मंत्री पद पर भानू प्रताप चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने शपथ दिलाया।

लेखपाल संघ बांसी तहसील इकाई का चुनाव – चुनाव अधिकारी जिला वरिष्ठ  उपाध्यक्ष रणधीर यादव और जिला कोषाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज की देख रेख में संपन्न हुआ है। जिसमें चुनाव में अध्यक्ष  पद पर बिनोद कुमार गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद राव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ त्रिपाठी, मंत्री भानु प्रताप को चुना गया। वहीं उप मंत्री नितिन कुमार , कोषाध्यक्ष  प्रशांत कुमार बौद्ध तथा संप्रेक्षक पद पर प्रियंका त्रिपाठी निर्विरोध चुनी गयी है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा- एकजुट रहकर एक दूसरे की मदद करने का काम करेंगे.

सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी लेखपाल संघ की जिम्मेदारी हम लोगो को दी गई है। उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन हम पदाधिकारी करेंगे। हम लेखपालो का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए हम सभी लेखपाल एकजुट रहकर एक दूसरे की मदद करने का काम करेंगे। अंत में   तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ़ आशीष कुमार सरगम ,जिला महामंत्री आनंद कुमार गौतम, अंकिता सिंह आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team