शिव शाश्वत है ब्रह्मकुमारी रीना

बरहज, देवरिया।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बरहज शाखा पर आज धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया । शिव रात्रि पर्व के मौके पर झंडारोहण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों के बीच ऐश्वर्या संदेश का प्रचार किया गया। रीना बहन संबोधित करते हुए कहा कि शिव शाश्वत परमेश्वर हैं। उनकी कृपा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। हम सभी को भगवान शिव की स्तुति के साथ-साथ उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए आज के दौर में हर व्यक्ति सुख सुविधाओं के पीछे भाग रहा है। लेकिन ईश्वरी संदेश को भूल गया है अपने आप को भूल गया है जो सबसे बड़ी कमी है। हम लोगों को अपने ईश्वरीय स्वरूप को याद करना चाहिए। अनंत

पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज द्वारा झंडा रोहण का कार्यक्रम किया। साथ ही श्वेता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष बरहज अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित थी।ब्रह्माकुमारी रीना दीदी, आजनेय दास महाराज, श्वेता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष, शिव शंकर भाई, रामदेव भाई, किशन भाई, अमर भाई, ब्रह्माकुमारी बबीता बहन, गुड़िया बहन, रितु बहन, नंदिनी बहन, दिव्या बहन, पुष्पा पाण्डेय, अभय कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team