बरलाई के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में हुआ शिक्षक- शिक्षिकाओं का विदाई समारोह

Updated: 22/06/2023 at 5:30 PM
IMG-20221224-WA0041
मनासा: तहसील क्षेत्र के गांव बरलाई के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती व्यास ने कहा कि विद्यालय परिवार विदा ले रहे शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। जनशिक्षा केंद्र बरलाई से स्थानांतरित होकर गए, शिक्षक शिक्षिकाओं का विदाई समारोह में जनपद शिक्षा केंद्र से हेमेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश सांखला, उदय राम भाट, इमरान मंसूरी, शासकीय कन्या उमावि रामपुरा संकुल प्राचार्य आर एन चौहान, बरलाई हायर सेकेंडरी के प्राचार्य दिनेश पाटीदार, नलवा हाई सेकेंडरी प्राचार्य भगवान लाल धनगर एवं जन शिक्षा केंद्र के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। स्थानांतरित होकर गए शिक्षक शिक्षिकाएं रामेश्वर गहलोत, भैरूलाल थोरिचा, अशोक कुमार पिलोदीया, श्रीमती नीता व्यास, श्रीमती कौशल्या सूरज मालिया, सुश्री प्रियंका धनोतिया का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। एवं स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का भी स्वागत किया गया। स्थानांतरित होकर गए सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने अपने अनुभवों को साझा किया। एवं शिक्षा में हमेशा चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहने को कहा कार्यक्रम पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया मंच संचालन गणपत शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार जन शिक्षक महेश नागदा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की जानकारी महेंद्र परमार द्वारा दी गई।
First Published on: 25/12/2022 at 7:24 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में Uncategorized सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India