अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता महिला दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

Updated: 09/03/2024 at 6:01 PM
international awareness

बरहज, देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेलफेयर चाइल्ड्स की जिला अध्यक्ष सावित्री राय ने नगर पालिका के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि साधना सिंह एवं विशिष्ट आदित्य के रूप में उप जिला अधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की रीना रही । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने  महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बने अपने अंदर कार्य करने की क्षमता बनाए रखें
नाम से अनाम की ओर जाने से होती है ब्रह्म की प्राप्ति

हर परिस्थितियों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। और अपने जीवन को सुखी बनाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ,नौकरियों के क्षेत्र में ,प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि वह अपने आप को स्वावलंबी बनी है। महिलाएं आ ई एस पीसी एस जैसी परीक्षाओं को उत्तीर्ण 

 कर देश और समाज की सेवा कर रही है ।आप सभी महिलाओं को आगे आना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचल की महिलाएं समूह के माध्यम से तरह-तरह के रोजगार सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। जिस पर महिलाएं कार्य कर रही है । और उससे लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रजापति देवी कुसुम नेहा शकुंतला शांति देवी रेखा नीलम पुष्पा वंदना लक्ष्मीना देवी सहित सहित सैकड़ो की संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सावित्री राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया।

 

First Published on: 09/03/2024 at 6:01 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में Uncategorized सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India