Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया भव्य आयोजन

बरहज ,देवरिया। बरहज ,देवरिया ।जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पटेल,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव अशोक कुमार दूबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, व अन्य सम्मानित न्यायाधीशों  द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्वलन  राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

      उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 13 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा 12 , अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार द्वारा 40 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के द्वारा कुल 80 मामलों का निस्तारण किया गया तथा मु0- 5,34,47,700 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इस प्रकार राजस्व और अन्य विभाग द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 127250 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु 0  51,81,98228/(इक्यावन करोड़ एक्यआसई लाख अंनठानबे हजार दो सौ अठाईस ) रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

          इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team