उत्तर प्रदेश किसान यूनियन मजदूर की हुई आवश्यक बैठक

Updated: 11/03/2024 at 12:46 PM
Uttar Pradesh Farmers Union

बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारत देवरिया बाईपास मार्ग पर एक आवश्यक बैठक उत्तर प्रदेश के किसान यूनियन मजदूर के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आज किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान है। किसानों के लिए कोई भी व्यवस्था उत्तर प्रदेश की सरकार नहीं कर रही है किसान हैरान एवं परेशान है। बैठक को संबोधित करते हुए राम ध्यान कुशवाहा ने कहा कि गरीब खून पसीने बहाकर अपनी फसलों को पैदा करता है। और कड़ी मेहनत के बाद भी गेहूं सरसों आज के दामों में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है किस कम दाम पर अपना आना अनाज बेचने को मजबूर है। उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों को मुक्त बिजली पानी आज की व्यवस्था करनी चाहिए ।जिससे किसानो के जीवन मैं खुशहाली आ सके।
गरीब की दुआओं ने बुलाया है, भाजपा सरकार के झूठ फरेब और साजिश से बचें -अफजाल अंसारी

डॉ अरविंद कुशवाहा ने कहा कि नदी के किनारे किसानों के खेत है ।खेतों के बगल से ही बालू खान माफियाओं द्वारा बालू निकाला जा रहा है जिससे किसानों की काफी क्षति हो रही है ।इसे तत्काल रोका जाए अगर नहीं रोका गया। तो उत्तर प्रदेश खेत मजदूर किसान एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ अरविंद कुशवाहा ,राम ध्यान कुशवाहा ,राजेंद्र पाल, सत्यदेव यादव सहित काफी संख्या में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता गम मौजूद रहे।

 

First Published on: 11/03/2024 at 12:46 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में Uncategorized सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India