उत्तर प्रदेश

सरकार की छवि धूमिल कर रहा शिक्षक

देवरिया , खबर देवरिया जनपद के सलेमपुर कस्बा के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर से जहां पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा रहा है की कुछ बच्चे सलेमपुर लार मुख्य मार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक बच्चे सड़क के किनारे चुनाव गिरते नजर आ रहे हैं इस संबंध में जब गांव के कुछ लोग बच्चों से जानकारी प्राप्त किया तो बच्चों ने बताया कि हम लोगों से विद्यालय के अध्यापक ज्योत गुप्ता ने हम लोगों से मेन रोड से विद्यालय तक चुना गिराने को कहा है.

प्रश्न यह उठ रहा है की एक तरफ सरकार विद्यालय चलो अभियान के तहत अप्रैल माह से ही बच्चों को भविष्य को देखते हुए सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करने की बात कर रही है और उन बच्चों को भोजन से लेकर पुस्तक की व्यवस्था फ्री करने की बात कर रहे हैं साथ में बाल अपराध पर नियंत्रण करने की बात की जा रही है लेकिन यहां अध्यापक के द्वारा ही बाल अपराध कराए जा रहे हैं। जब खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने बताया की मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Savarna Army : ने दिया पुलिस अधीक्षक को पत्रक

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team