Daytime Sleepiness Reasons – क्या है दोपहर में 3-4 बजे नींद आने की वजह,आखिर Dr. किसी को क्यों नहीं बताते ये 2 कारण

Updated: 24/02/2023 at 12:50 PM
cropped-01-1433141736-30-1432963423-coverimage
Daytime Sleepiness Reasons : लोगों को दिन में नींद आना एक आम समस्या है,जिसका सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता हैं। लेकिन दोपहर में 3-4 बजे नींद आने के पीछे कुछ खास कारण होते हैं। भगवान ने रात सोने और दिन काम करने के लिए बनाया है। हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक भी यही कहती है। मगर फिर भी दिन में 3-4 बजे ऐसी हालत हो जाती है कि थोड़ी देर जागना भी भारी पड़ जाता है। इस हालत में ऑफिस का काम करना तो एकदम भारी हो जाता है। दिन के वक्त नींद आने के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, थकान या कमजोरी हो सकती है  लेकिन दो कारणों के बारे में कोई नहीं जानता, जो कि बड़ी वजहे हैं। आइए जानते हैं कि दिन के वक्त नींद क्यों आती है और उसका उपाय क्या है? Daytime Sleepiness Reasons

डॉक्टर क्यों नहीं बताते ये वजहें?

दिन में 3-4 बजे नींद आने के कारणों को ना बताने का कोई खास कारण नहीं है। हालांकि, ये वजहें समझने की दृष्टि से थोड़ी मुश्किल हैं, जिसे मेटाबॉलिज्म की बुनियादी समझ रखने के बाद ही समझा जा सकता है। लेकिन हम आपको यहां आसान भाषा में इन कारणों से रूबरू करवाने की कोशिश करते हैं। दिन में 3 बजे नींद आने का कारण यह है रात की नींद का एक वक्त ऐसा होता है, जिसमें हम सबसे गहरी नींद में होते हैं। कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अधिकतर लोगों के लिए ये वक्त सुबह के 3-4 बजे खत्म होता है। हमारी सर्काडियन रिदम की साइकिल ठीक 12 घंटे बाद नींद की मांग दोबारा करती है ताकि फिर से बॉडी को रिलैक्स कर सके। यह भी देखें – Headache Relief- कान छूकर 3 मिनट में मिटाएं सिरदर्द खाना और खून से जुड़ा है इसका कारण ​ नेशनल हेड शीला मुर्रे के मुताबिक, लंच करने के बाद खून में ग्लूकोज बढ़ जाता है और जब यह अपने नॉर्मल लेवल पर वापिस आता है तो दिमाग और मसल्स को एनर्जी की थोड़ी सी कमी हो जाती है। जिसके कारण दिन में नींद आने लगती है। हाई शुगर वाले फूड भी लाते हैं नींद अगर आप ने लंच में चावल, पास्ता, ब्रेड या अन्य हाई ग्लूकोज वाले फूड खाए हैं तो यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। जिसके कारण सेल्स तक एनर्जी धीमी गति से पहुंचती है और ये भी दोपहर में नींद आने का कारण बन सकता है। ​दिन में नींद भगाने के उपाय John Hopkins के मुताबिक, दिन में नींद भगाने के लिए आपको रात की नींद बेहतर बनानी चाहिए। जिसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद आदि की जरूरत होती है। इसके अलावा आप दिन में पावर नैप लेकर भी इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं।
First Published on: 24/02/2023 at 12:50 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में सेहत सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India